Monday, February 16, 2026
spot_img

Purnima’s appeal : विकास योजनाओं को गति देने के लिए भाजपा को विजयी बनाये : पूर्णिमा

Jamshedpur : जमशेदपुर पूर्वी से भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहु ने बुधवार को भी सघन जन संपर्क अभियान चलाया. इस दौरान वे साकची, बारीडीह, गोलमुरी समेत कई मुहल्लों में पहुंची, जहां उन्होंने कमल फूल पर मुहर लगा कर पीएम मोदी की विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने की अपील की(Purnima’s appeal) . साकची अग्रसेन भन में मारवाड़ी समाज के दीपावली मिलन समारोह में पूर्णिमा साहू ने कहा कि मारवाड़ी समाज का इतिहास गौरवशाली और वंदनीय रहा है. देश की समृद्धि और विकास में महत्वपूर्ण योगदान है. बैठक में पूर्णिमा का भव्य स्वागत किया गया.

बिरसानगर में पूर्णिमा ने रोड शो किया, खरना पर छठव्रतियों से मिलीं
भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहु ने पूरे दिन प्रचार अभियान चलाया. खरना की बधाई दी, प्रसाद ग्रहण किया और रोड शो के माध्यम से लोगों से संपर्क साधा. उन्होंने प्रेम नगर, पटेल नगर, नेहरू कालोनी, आनंद नगर, बारीडीह बस्ती, बिरसानगर 1-बी, जोजोबेड़ा का दौरा कर घर-घर जाकर छठ व्रतियों को खरना की बधाई दी. उन्होंने छठ घाटों का दौरा भी किया और वहां की व्यवस्था को देखा. शाम में उन्होंने व्रतियों के घर-घर जाकर आर्शीवाद लिया और खरना का प्रसाद ग्रहण किया. पूर्णिमा साहु ने बिरसानगर के कुआं मैदान से रोड शो शुरु किया एवं विभिन्न इलाकों में गली-मोहल्लों में जाकर लोगों से मुलाकात की. क्षेत्र की समस्याओं को भी देखा-समझा. भाजपा प्रत्याशी का लोगों ने जगह-जगह अभिनंदन किया एवं समर्थन का वादा किया. एक दुखी महिला को देख कर पूर्णिमा इतनी भावुक हो गईं की उसे गला लगाकर खुद रोने लगीं.

GK Quiz 1

GK Quiz

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles