चाईबासा : चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान में भारतीय जनता पार्टी की चुनावी सभा में प्रधानमंत्री (PM Modi in Chaibasa ) ने कहा कि हमारा आदिवासी वीरों की कथा कहलाता है। कोल्हान में अत्याचारी कांग्रेस और आरजेडी के कार्यकाल में गुवा में झारखंड अलग राज्य की मांग कर रहे आदिवासियों पर गोलियां बरसायी गयी।
चाईबासा में प्रधान नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस और आरजेडी जैसा कोई आदिवासी विरोधी नहीं है। उसने गुवा में आदिवासी भाईयों पर गोली चलवायी। आरजेडी नेता बोलते थे की झारखंड उनकी लाश पर अलग राज्य बनेगा, जबकि वे खुद नहीं चाहते थे कि झारखंड अलग राज्य बने। झारखंड मुक्ति मोर्चा सत्ता के लालच में कांग्रेस के गोद में बैठ गया है। साथ ही झामुमो के संस्थापक सदस्य व पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का भी अपमान किया। उन्होंने कहा कि झारखंड को विकसित राज्य बनाने में आदिवासी समाज के भाई बहनों की मुख्य भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा कि बंगलादेश से आकर लोग यहां की रोटी, बेटी और माटी भी लूट रहे हैं। भाजपा के लिए आदिवासी भाई बहनों का हमेशा साथ मिला है। छत्तीसगढ़ और झारखंड जैसे राज्य बनाने में भाजपा को उनका साथ मिला है। उन्होंने कहा कि 15 नम्बर से बिरसा जयंती उत्सव शुरू होगा। और यह सिर्फ झारखंड में ही नहीं और पूरे देश में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की पहचान हो भाषा है। हो भाषा को प्राथमिक शिक्षा में शामिल किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि झारखंड की धरती जनजातीय गौरव और आदिवासी शौर्य की साक्षी रही है। झारखंड से अत्याचारी शासन को उखाड़ फेंकना है। इसके लिए जनता ने कमर कस ली है। हर कोई कह रहा है कि इस बार कोल्हान नया इतिहास रचने जा रहा है। भाजपा के लिए आदिवासी आकांक्षा और उनका स्वाभिमान सर्वोपरि रहा है। वे सोमवार को चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दोनों रैलियों (गढ़वा और चाईबासा) को देखने के बाद दावे से कहता हूं कि भाजपा ऐतिहासिक मतों के साथ सरकार बनाएगी।
हो सहित अन्य आदिवासी भाषाओं को मिलेगा उचित सम्मान
पीएम ने कहा कि भाजपा सरकार मातृभाषा का सम्मान करती है। भाजपा की सरकार सत्ता में आएगी तो हो सहित अन्य आदिवासी भाषाओं को उचित सम्मान देगी। राजद और कांग्रेस आदिवासियों की सबसे बड़ी विरोधी है। केंद्र में कांग्रेस के शासनकाल में आदिवासियों के साथ गोलीकांड हुआ। इस समय कांग्रेस सरकार ने अंग्रेजी हुकुमत की तरह आदिवासियों को अपना हक मांगने पर गोलियों से भून दिया था। राजद के नेता पहले कहते थे कि झारखंड उनकी लाश पर बनेगा। वे आदिवासियों को कुचलने की बात करते थे। आज जेएमएम उसी की गोद में जाकर बैठी है।
आदिवासी समाज की भागीदारी बगैर देश का विकास संभव नहीं।
आदिवासी समाज की उचित भागीदारी के बगैर देश का विकास संभव नहीं
पीएम ने कहा कि आदिवासी समाज की उचित भागीदारी के बगैर देश का विकास संभव नहीं है। भाजपा आदिवासियों को मुख्यधारा से जोड़ने का काम करती है। कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने कभी किसी आदिवासी को न पार्टी अध्यक्ष बनाया और न ही राष्ट्रपति। देश का नेतृत्व देने के लिए भाजपा प्रतिबद्ध है। इन लोगों ने चंपाई सोरेन का भी अपमान किया। कांग्रेस के एक नेता ने सीता सोरेन के लिए जिस भाषा का प्रयोग किया, वह निंदनीय है। सीएम भी इस पर चुप रहे। जेएमएम को सत्ता सुख के लिए महिला का अपमान भी स्वीकार्य है।




